Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। शहर के एकता चौक के पास यूनियन बैंक के एटीएम से 24 अगस्त को 31 हजार रुपयों की अवैध निकासी कर ली गयी। उक्त मामले में जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर की साजिया खातून ने नगर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हि.प्र. किराना दुकान से तीन बोरी चावल की चोरी भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मेहसुआ गांव स्थित किराना दुकान से तीन बोरी चावल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी। उक्त मामले में दुकानदार राकेश कुमार सिंह ने नगर थाना में गांव के लालव्रत बिन्द व नीरज बिन्द के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हि.प्र. गलत जमीन देकर पैसा लेने का आरोप भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के कोहारी के देवमुनि सिंह ने धोखाधड़ी से गलत जमीन देकर पैसा लेने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में शहर के वार्ड 12 निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय को नामजद कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। भभुआ नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हि.प्र. मारपीट में शहर की महिला घायल भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 25 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी। घायल सुनीता देवी भभुआ शहर के वार्ड 25 की रहनेवाली है। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play