Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। ऑपरेशन विश्वास के तहत गढ़वा पुलिस द्वारा 57 गुम / चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बताया गया कि आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गढ़वा पुलिस द्वारा एक विशेष पहल ऑपरेशन विश्वास के तहत गुम / चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द करने के लिए एक माह का विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सभी थाना/ओपी प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना / ओपी में गुम हुए मोबाइल से संबंधित दर्ज सन्हा और सीईआईआरR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास चलाकर गढ़वा जिला के अलावा अन्य जिला और राज्यों से कुल 57 मोबाइल बरामद किया गया है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजन कर सभी बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को हस्तगत कराया गया। बताया गया कि पिछले माह सहित अभी तक कुल 116 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपी गयी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजनों को सड़क सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा, डायल 112 व 1930 के महत्व, यौन अपराध एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरितियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सीईआईआर पोर्टल के उपयोग एवं गुम / चोरी हुए मोबाइल फोन की ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। सभी से अपील की गयी कि वह अपने सगे संबंधी एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उक्त अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस भविष्य में भी आमजनों की सेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु ऐसे अभियान को महत्व देते हुए निरंतर संचालित करती रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play