Bhagalpur News: जमुई: भुदानपुरी में अज्ञात शव दफनाए जाने की सूचना से हड़कंप – Hindustan

Bhagalpur News: बरहट, निज संवाददाता। बरहट थाना क्षेत्र के भुदानपुरी मुसहरी बगीचे में अज्ञात शव दफनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहट थानाध्यक्ष को दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुमार संजीव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध स्थल को चिह्नित कर करीब एक घंटे तक खुदाई कराई।

घंटे भर की खुदाई के बाद भी जमीन के अंदर से कुछ नहीं निकला तो पुलिस संग ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को एक बोलेरो से तीन चार लोग उक्त पहाड़ी पर पहुंचे और बगीचे में घुस गए। दूसरे दिन जब कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर गए तो एक जगह पर जमीन को खुदा पाया तथा उसे ताजे मिट्टी से भरा गया था। तब लोगों को शंका हो गया कि वही लोग यहां किसी को दफना कर भाग निकले। देखते ही देखते लोगों में यह बात फैल गई और किसी ने सारी जानकारी थानाध्यक्ष को दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ संदिग्ध स्थल पहुंच बारीकी से पड़ताल करते हुए खुदाई कराई, लेकिन कोई शव या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।जांच के बाद पुलिस ने मामले को अफवाह करार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की गई। लेकिन जांच के दौरान शव दफन किए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो उसकी पहचान के लिए मोबाइल से फोटो या वीडियो सुरक्षित रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News