Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के मनकापुर प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर बदमाशों ने गैस सिलेंडर, राशन, सोलर पैनल, बैटरी और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार रात मनकापुर प्राथमिक विद्यालय में चोर बाउंड्री के रास्ते विद्यालय परिसर में घुसे और प्रधानाध्यापक कक्ष, दो कमरों तथा आंगनबाड़ी कक्ष के ताले तोड़ दिए। मंगलवार सुबह स्टाफ के पहुंचने पर कमरों में सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया कि प्रधानाध्यापक को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि विद्यालय में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने भी चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, स्कूलों में सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play