जेबीसीसीआई पर स्थिति स्पष्ट नहीं, बोनस पर वार्ता संभव – Hindustan

लेबर कोड, जेबीसीसीआई और बोनस जैसे कई मुद्दों को लेकर कोयला क्षेत्र में ऊहापोह की स्थिति है। अंदरखाने छनकर आ रही खबरों के अनुसार बेहतर औद्योगिक संबंध बनाने के लिए प्रबंधन अब ट्रेड यूनियनों के साथ थोड़ा लचीला रुख अपनाने का संकेत दे रहा है। ट्रेड यूनियन सूत्रों के अनुसार फिलहाल जेबीसीसीआई को लेकर प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वैसे बोनस पर यूनियनों के साथ वार्ता संभव है। मालूम हो कि दुर्गापूजा के अवसर पर कोयला कर्मियों को बोनस के रूप में मोटी रकम मिलती है। कोयला क्षेत्र में बोनस का बड़ा आकर्षण भी है। दो सितंबर को कोल इंडिया ने चार सेंट्रल ट्रेड यूनियन के नेताओं को विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। यूनियन सूत्रों का कहना है कि उक्त बैठक में बोनस पर वार्ता के लिए तिथि पर कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से कोई संकेत दिया जा सकता है।
दो सितंबर की बैठक के पहले 27 अगस्त को चार सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन की वर्चुअल बैठक होनी है। उक्त बैठक में यूनियनें जेबीसीसीआई, बोनस एवं 12 सितंबर को रांची में आयोजित कन्वेंशन पर मंथन किया कर रणनीति तय करेंगी। संकेत यहां तक है कि दो सितंबर की बैठक में यदि कोल इंडिया सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है तो 12 सितंबर के कन्वेंशन में मुकम्मल आंदोलन की घोषणा संभव है। हड़ताल तक पर विचार किया जा सकता है। वैसे कोल सेक्टर में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ने से ट्रेड यूनियनों के लिए हड़ताल अब आसान नहीं है।
एटक के वरिष्ठ नेता लखन लाल महतो ने कहा कि 27 को चारों सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन की वर्चुअल बैठक है। दो सितंबर को कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से आमंत्रण, जेबीसीसीआई, बोनस और कन्वेंशन सहित विभिन्न मुद्दों पर फेडरेशन के नेता चर्चा करेंगे और आपस में मजदूरों के हित में रणनीति तय करेंगे।
दुर्गापूजा में अभी एक माह से अधिक का समय बाकी है। वैसे कोयला क्षेत्र में अभी से बोनस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। संभव है अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बोनस पर कोल इंडिया प्रबंधन एवं ट्रेड यूनियनों के साथ वार्ता हो। मालूम हो कि पिछले साल कोयला कर्मियों को बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के रूप में प्रति कर्मी एक लाख तीन हजार रुपए मिले थे। बोनस का ट्रेंड कोल सेक्टर में हर साल वृद्धि का रहा है। इसलिए इस बार एक लाख तीन हजार से अधिक बोनस मिलेगा。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News