Chakradharpur News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर निकाली गई जुलूस – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर चक्रधरपुर में धूमधाम से बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बताया जाता है कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं।
जुलूस ए मोहम्मदी शहर चक्रधरपुर के बांग्लाटांड़, दंदासाई, कोलसाई, अंसरनगर, मोजाहिद नगर, पुराना वार्ड नम्बर 10, लोको, चांदमारी, पोटका, देवगांव आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। सभी जगहों की जुलूस-ए-मोहम्मदी चक्रधरपुर पवन चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस उर्दू स्कूल के प्रांगण में जमा हुई। उर्दू टाउन स्कूल प्रांगण में सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ की। मौके पर मो. अहमद, मो. राजू, मो. हुसैन, मो. तारिक आदि उपस्थित थे। वहीं असलम चौक में खिचड़ा, पापड़हाता में लड्डू आदि का वितरण किया। इधर सुरक्षा को लेकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार,अंचलाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं दण्डाधिकारी को तैनात किया गया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News