Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा के राखा स्थित एक्सेल इंडिया कंपनी के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 70 ठेका मजदूरों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। लगातार तीन दिनों से मजदूरों के काम पर नहीं लौटने के कारण कंपनी का कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। मजदूरों का कहना है कि हड़ताल के चलते कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। प्रबंधन के साथ समझौते और पूर्व में हुई वार्ता के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि बुधवार को वार्ता के लिए न तो कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिनिधि पहुंचा और न ही उनके समर्थन में खड़े भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन मौके पर पहुंचे। इससे मजदूरों में नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। मजदूरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार देर रात तक चली वार्ता में नहीं निकला निष्कर्ष
वहीं, मंगलवार की देर रात तक जादूगोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच बैठक चली। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत होने के बावजूद किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक बेनतीजा रहने के बाद मजदूरों ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। लगातार तीसरे दिन उत्पादन और कंपनी का कार्य प्रभावित होने से मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। मजदूरों और प्रबंधन के बीच गतिरोध समाप्त नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन और लंबा खिंचने की संभावना जताई जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play