Feedback
नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से पहाड़ों पर भीषण तबाही मची है. इस तबाही के बीच जिस बिल्डिंग के ध्वस्त होने का वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. या यूं कहें कि जो फुटेज नेपाल की तबाही का प्रतीक बन गया है. उस वायरल बिल्डिंग का सच क्या है? पहले उसके हालात कैसे थे? वहां क्या काम होता था और वो बिल्डिंग कहां स्थित है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार से ही तेजी से वायरल हो रहा है. जब नेपाल में तिब्बत बॉर्डर के पास अचानक बाढ़ आ गई तो एक 5 मंजिला इमारत के ध्वस्त होने का वीडियो वायरल होने लगा. इस वीडियो में एक सफेद रंग की लंबी चौड़ी इमारत कीचड़ सनी दानवी लहर में ताश के पत्ते की तरफ बिखर गई.
इस दौरान उस बिल्डिंग से निकलकर जान बचाने के लिए भागते सैकड़ों लोग भी नजर आए. फिर कुछ ही सेकंड में ऐसी तबाही मची की वहां सिर्फ कीचड़ का सैलाब रह गया और सबकुछ उसमें समा चुका था. यह वायरल फुटेज एक तरह से नेपाल में आई बाढ़ की मुख्य तस्वीर बन चुकी है. अब सवाल उठता है कि यह वीडियो आखिर किस जगह की है और जो बिल्डिंग और टर्मिनल मडस्लाइडिंग में बह गया वो क्या था?
Disaster in Nepal 🇳🇵 🚨
This is the immigration center at the Nepal and China/Tibet border.
One gate of it is on the Nepal side, while the other is towards China/Tibet.
Watch the video from the month of May. Outside, trucks/buses/vehicles are parked. The situation was the… pic.twitter.com/dU7fJoqxZC
दरअसल, यह नेपाल और तिब्बत-बॉर्डर के ग्यिरोंग इलामें में स्थित इमिग्रेशन सेंटर है. इसका एक गेट नेपाल तो दूसरा तिब्बत की तरफ है. इस विशाल गेटवे और इमीग्रेशन सेंटर में 24 घंटे सैकड़ों लोग रहते हैं. बाहर एक टर्मिनल बना हुआ है. जहां दर्जनों बस और गाड़ियां खड़ी रहती है. कल यहां करीब 40 फुट से ज्यादा ऊंची बाढ़ की वेव आई थी. कीचड़ से सनी इस लहर ने पूरी बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया और सबकुछ बहा ले गया.
A massive mudslide struck Gyirong Port on the China-Nepal border, with CCTV footage showing a wall of debris slamming through the crossing in seconds, tossing vehicles and buses.
Nepal reports at least 8-16 dead with hundreds of travelers listed as missing, including 291… pic.twitter.com/ZXfDIUaGsC
इस इमीग्रेशन सेंटर से हर दिन सैकड़ों लोग, स्पलाई वाहन, ट्रेवलर, एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट से जुड़े माल और अन्य महत्वपूर्ण चीजें बॉर्डर के इस पार से उस पार आती- जाती है. यहां इमीग्रेशन से जुड़े जरूरी काम होते हैं. यहां काम करने वाले लोग और इधर से गुजरने वाले लोगों को शायद ऐसे किसी भी अनहोनी का अनुमान नहीं था. कल भी आम दिनों की तरह यहां यही सब हो रहा था. फिर अचानक फ्लैश फ्लड ने सबकुछ बदल दिया. अब सिर्फ बिल्डिंग बची है और जिंदा तो शायद ही कोई बचा हो.
यह भी पढ़ें: नेपाल में खिलौनों की तरह बहती दिखी बसें, सेकंड में बह गया टर्मिनल
इसी जगह का दो वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ है. एक वीडियो में इस इमीग्रेशन सेंटर से भी ऊंची विशालकाय लहर को उठते और इसे अपने चपेट में लेते दिखा है. वहीं दूसरे फुटेज में इमीग्रेशन सेंटर के बाहर बने टर्मिनल पर खड़ी बसें और कार खिलौनों की तरह फ्लैश फ्लड में बहती दिखी हैं. एक झटके में पूरा टर्मिनल उड़ते दिख रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू