—विज्ञापन—
IND vs ENG ODI Live Streaming: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे फॉर्मेट में दमदार वापसी पर होगी. इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तान करेंगे, जबकि दो सुपरस्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. गिल की अगुआई में भारतीय टीम टी20 सीरीज की हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. पहला और तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा वनडे मैच शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. (PIC Credit- AI)
इस वनडे सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली करीब 6 महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. (PIC Credit- AI)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. हालांकि, इस सीरीज के डिजिटल राइट्स सोनी के पास नहीं है, इसलिए SonyLIV पर इस सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. (PIC Credit- AI)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स यहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग. (PIC Credit- X)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in