युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) कार्यक्रम के तहत आज खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ का आयोजन बेगूसराय के जीडी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन तथा राष्ट
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसका सीधा प्रसारण कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम रिची पांडेय, नगर निगम के मेयर पिंकी देवी, डीडीसी आकाश चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह एवं तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, स्थानीय खेल प्रतिभाएं, युवा एवं छात्रों ने भाग लिया।
युवा संवाद में बेगूसराय के युवाओं ने रखी अपनी राय
कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर युवा संवाद भी आयोजित किया गया। खेलो इंडिया संवाद के स्थानीय सत्र में युवा आइकन एवं स्थानीय खेल प्रतिभा के बीच संवाद आयोजित किया गया। इसमें पिछले दस वर्षों में खेल अवसंरचना के विकास, खेल क्षेत्र में हुए परिवर्तन तथा आगामी ओलंपिक एवं राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
युवा संवाद में बेगूसराय के युवाओं ने मुख्य रूप से चार प्रमुख देश में खेल पारिस्थिति की तंत्र को बेहतर बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं का संवर्धन, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण पर अपने सुझाव, विचार एवं आकांक्षाएं भी प्रकट की।
युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया
इन विषयों के तहत खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं की उपलब्धता, प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण एवं खेल विज्ञान, छात्रवृत्ति, युवाओं की नेतृत्व क्षमता, स्वयंसेवा, नागरिक कर्तव्यों तथा डिजिटल, उद्यमिता एवं अन्य भविष्यपरक कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं की राय भी ली गई। युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया किया गया।
युवाओं के सुझाव डिजिटल रूप से प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर QR कोड की व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 Quiz के संबंध में भी युवाओं को जानकारी भी दी गई। खेलो इंडिया संवाद का संदेश था भारत के युवा केवल खेल के सहभागी ही नहीं, बल्कि विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार भी हैं।
इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भौतिक विकास के साथ-साथ चौमुखी विकास किया है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के बढ़ावा के लिए बजट को 270 गुना बढ़ाया गया। यह भारत के प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत, अमृत भारत का संकल्प है। खेलोगे तो खिलोगे, यही संकल्प है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.