RSS के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए 2 शिक्षक, कर्नाटक सरकार ने किया सस्पेंड – Hindustan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन में शामिल होना कर्नाटक के दो सरकारी शिक्षकों को भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने इसे कर्नाटक सिविल सेवा (आचरण) नियमावली, 2021 का उल्लंघन मानते हुए दोनों शिक्षकों को विभागीय जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए शिक्षकों में हुनसगी स्थित सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक गुरुराज जोशी और सुरपुर तालुका के कुप्पी स्थित सरकारी निम्न प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर अन्ना साहेब देशमुख शामिल हैं।

विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, गुरुराज जोशी ने 12 अक्टूबर 2025 को विजयपुरा जिले के तालीकोटी में आयोजित संघ के पथ संचलन में भाग लिया था। कार्यक्रम की तस्वीर एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी, जिसमें जोशी भी दिख रहे हैं। इसके बाद अंबेडकर स्वाभिमानी सेने के जिला अध्यक्ष जुमन्ना गुडीमनी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं, अन्ना साहेब देशमुख पर 10 अक्टूबर 2025 को हुंसगी में आयोजित पथ संचलन में शामिल होने का आरोप है। इस मामले की शिकायत ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री प्रियंक खरगे से की गई थी, जिसके बाद विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हुई।

कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद दोनों शिक्षकों ने लिखित में सफाई दी थी। शिक्षकों का कहना था कि संघ का यह कार्यक्रम रविवार यानी सरकारी छुट्टी के दिन आयोजित किया गया था इसलिए ड्यूटी में कोई लापरवाही नहीं हुई। आरएसएस का पथ संचलन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था न कि कोई राजनीतिक गतिविधि। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस सफाई को नियमों के विरुद्ध मानते हुए अस्वीकार कर दिया। विभाग का कहना है कि KCS नियमावली के नियम 3(1), 3(2), 3(3), 5(1) और 7 के तहत सरकारी कर्मचारियों का ऐसे आयोजनों में शामिल होना आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

शिक्षकों को कर्नाटक सिविल सेवा नियमावली के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वे नियमानुसार भत्ते के हकदार होंगे, लेकिन सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल संगठन के सदस्य या सहभागी नहीं बन सकते। विभाग के अनुसार, शिक्षकों से समाज और शिक्षा जगत के लिए एक रोल मॉडल बनने की अपेक्षा की जाती है।

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News