Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड पथरदेवा के मेदीपट्टी बेलवनिया में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर सीरत क्विज प्रतियोगिता सीजन-3 का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई। इसमें साहिबा खातून प्रथम, रहनुमा खातून द्वितीय व वाजिद अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि दूसरे चरण में प्रतिभागियों से लाइव प्रश्न पूछे गए। इसमें मोहम्मद खालिद रजा प्रथम, माशूक अली द्वितीय और नाहिदा खातून तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कारी गुलाम यासीन ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
मौलाना मोहम्मद जवाद अली ने बच्चों को धार्मिक एवं सांसारिक शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अल्लामा मौलाना मोहम्मद जवाद अली ने विशेष जज की भूमिका निभाई। दिनियात विभाग के जज मौलाना मोहम्मद एहसानुल्लाह तथा जनरल नॉलेज विभाग के जज मास्टर अब्दुल कय्यूम रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन मौलाना मोहम्मद जकाउल्लाह सिद्दीकी ने किया। इस दौरान हाफिज मोनिस आजम, मौलाना मोहम्मद बदरुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. कमरे आलम आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play