आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। उनके अमेरिका दौरे …और पढ़ें
मोहन भागवत।
मोहन भागवत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करेंगे संबोधित।
टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं भागवत की तस्वीरें।
‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का आयोजन।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख शनिवार को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से पहले उनकी तस्वीरें टाइम्स स्क्वायर के मुख्य बिलबोर्ड पर दिखाई गईं।
वह विगत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। उनका यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। उनके इस दौरे में कनाडा और यूके भी शामिल है।
अमेरिका में शनिवार को मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग पांच हजार लोगों की सभा को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ (सार्वभौमिक एकता उत्सव) नाम का यह कार्यक्रम ‘अमेरिकन हिंदूज फार एंगेजमेंट एंड डायलाग’ (अहेड) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
संगठन ने इस कार्यक्रम को “रक्षा बंधन का एक अहम आयोजन” बताया है। आयोजकों ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मुख्य भाषणों के जरिये सार्वभौमिक एकता और हिंदू सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विषय को प्रतिबिंबित किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले शुक्रवार शाम टाइम्स स्क्वायर के मुख्य बिलबोर्ड में से एक पर भागवत की तस्वीरें दिखाई गईं, जिन पर “संकल्प, सद्भाव और संवाद” शब्द लिखे थे।