राखी बंधवाकर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ली जान… फरीदाबाद में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, दो बहनें वेंटिलेटर पर – Aaj Tak News

Feedback
Haryana News: फरीदाबाद में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने आए दो सगे भाइयों के लिए यह त्योहार आखिरी साबित हुआ. फरीदाबाद के गुड़गांव-पाली रोड पर मांगर चौकी के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों बहनें अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं.
दोनों भाई रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए आए थे. इसके बाद परिवार के साथ खुशियां मनाकर दोनों भाई वापस लौटने की तैयारी में थे और सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं, इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
चश्मदीदों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर की रफ्तार बेहद तेज थी. चालक वाहन पर काबू नहीं रख सका और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों भाइयों को बचाया नहीं जा सका.
सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिन बहनों ने कुछ देर पहले अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी थी. वहीं, दोनों बहनें अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं. रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र की कामना करने वाली बहनों ने कुछ ही देर बाद अपने भाइयों को हमेशा के लिए खो दिया.
दो सगे भाइयों की एक साथ मौत और दोनों बहनों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जिस घर में रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है.
फिलहाल पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक की पहचान कर ली है. जांच अधिकारी देवेंद्र के मुताबिक, आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
यह हादसा एक बार फिर सड़क पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को सामने लाता है. रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत और दोनों बहनों के जिंदगी और मौत से जूझने की यह घटना हर किसी को झकझोर देने वाली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News