सीतामढ़ी। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। नेपाल से जुड़ी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बागमती नदी समेत अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है। बागमती नदी का जलस्तर ढेंग, सोनाखान, डूबाधार, चंदौली और कटौझा में खतरे के निशान से काफी नीचे है। ऐसे में फिलहाल जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं बताया जा रहा है। जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।
नेपाल में बारिश और वहां से आने वाले पानी पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बागमती परियोजना के अभियंता व कर्मचारी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर से भी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। तटबंधों की स्थिति पर नजर रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। किसी भी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए विभाग तैयार है। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल बाढ़ को लेकर चिंतित या भयभीत नहीं होने की अपील की है। हालांकि बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर नदी और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जलस्तर में बदलाव की जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। बागमती परियोजना के कनीय अभियंता शिवम कुमार मृत्युंजय ने बताया कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। सभी जगह तटबंध सुरक्षित हैं। नदी की लगातार निगरानी की जा रही है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभाग पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी बदलाव की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play