Darbhanga News: घनश्यामपुर:भू विवाद में दंपती से मारपीट,एफआईआर – Hindustan

Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मसवासी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ललित यादव ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार गत 26 अगस्त की सुबह दुलारचंद राम, बैजू राम, सीयावती देवी, शांति देवी और दुलारचंद राम की पतोहू समेत अन्य लोग दबिया, हंसुआ, खंती, लाठी और लोहे की रॉड लेकर उनकी जमीन पर पहुंचे।

आरोप है कि सभी लोग जमीन पर बने टाट और एस्बेस्टस के घर को तोड़ने लगे। इसका विरोध करने पर ललित यादव और उनकी पत्नी अनिता देवी के साथ मारपीट की गई। ललित यादव ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा गया और कपड़े खींचकर अभद्रता की गई। उनके सिर में चोट लगने की बात भी आवेदन में कही गई है।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने केस में फंसाने की धमकी भी दी। आवेदन में ललित यादव ने बताया है कि विवादित जमीन का कुछ हिस्सा एसएच-88 के निर्माण के लिए अधिग्रृहीत किया जा चुका है और उसका मुआवजा भी उन्हें मिल चुका है। जमीन से संबंधित कागजात नोटिस और सरकारी भुगतान के दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न करने की बात कही गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के स्वामित्व को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। संबंधित कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उसका जवाब भी दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि जमीन की अद्यतन रसीद भी कट रही है। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी का इलाज घनश्यामपुर सरकारी अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News