फोटो 15 विधि मंडल में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल कला प्रेमी व वकील छपरा, नगर प्रतिनिधि। हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और बिहार गान के रचयिता सत्यनारायण के असामयिक निधन पर बच्चू पाण्डेय कला वीथी, छपरा के तत्वावधान में शनिवार को छपरा विधिमंडल में शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सत्यनारायण के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अधिवक्ता मंजूर अहमद ने इसे साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया। ज्योतिष पाण्डेय ने उनके साथ आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि वे संस्था के प्रत्येक आयोजन में हर वर्ष अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते रहे।
संस्था की ओर से उन्हें बच्चू पाण्डेय स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। दक्ष निरंजन शंभू ने कहा कि दशकों से अदब को रोशन करने वाला चमकता सितारा अस्त हो गया। रिपुंजय निशांत ने उन्हें साहित्यिक स्तंभ बताया, जबकि गंगोत्री प्रसाद ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। शोकसभा में बसंत कुमार सिंह, भरत सिंह, मनिंदर महतो, ध्रुव नारायण सिंह, शिशिर कुमार, विभय कुमार, मनीष शर्मा, फणीन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play