Bareily News: शेरगढ़। विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपौली के मजरा नूराबाद में विकास की तस्वीर बदहाल है। यहां करीब एक dozen परिवारों के घरों के सामने कच्चे रास्ते पर गंदगी और कीचड़ जमा रहने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीणों को प्रतिदिन गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता कच्चा होने के कारण यहां अक्सर पानी और गंदगी जमा रहती है।
बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, इससे रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। वहीं घरों के सामने फैली गंदगी के कारण संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण तोताराम, महेंद्र पाल, देवेन्द्र कुमार महेश पाल पप्पू, असरफी लाल, कल्याण राय नन्हे आदि लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की सफाई और निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान हालात और अधिक खराब हो सकते हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से रास्ते की सफाई कराकर उसे पक्का बनवाने की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play