Nepal Flood: नेपाल में बुधवार को आई भयानक बाढ़ से हुई तबाही से निपटने में भारत पड़ोसी देशी की लगातार मदद कर रहा है. भारत ने राहत सामग्री की चौथी खेप भेज दी है. साथ ही लोगों के रेस्क्यू के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि 50 भारतीय नागरिकों से संपर्क फिर से स्थापित हो गया है और कुल 108 लोगों को बचाया गया है.
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी साझा की गई, जिसके अनुसार, 29 अगस्त, शनिवार को रात 10 बजकर 30 मिनट तक नेपाल में बचाए गए भारतीय नागरिक 108 हैं. जिन भारतीय नागरिकों से संपर्क फिर से हो गया है, उनकी संख्या 50 है. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने बताया था कि नेपाल के रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना से चार और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि लापता भारतीय नागरिक 275 हैं. वहीं, भारतीय मूल के लोग लापता लोगों की संख्या 128 है.
भारत राहत सामग्री की 4 खेप भेज चुका है.(photo credit, IANS)
स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार चीन से नेपाल में सुरक्षित रूप से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 598 है. चीन से अभी तक निकलने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 900 है. ये सभी नागरिक सुरक्षित हैं और बीजिंग में भारतीय दूतावास के सीधे या स्थानीय सरकार के माध्यम से उनसे संपर्क में हैं.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, भारत से 11 टन की मदद के साथ चौथी फ्लाइट रवाना हो चुकी है. भारतीय वायुसेना के सी-130 एयरक्राफ्ट से एक टनल टेक्निकल टुकड़ी के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपकरण ले जाया जा रहा है. डीएनए विश्लेषण के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम और फोरेंसिक उपकरण, राहत का सामान ले जाया जा रहा है. इसके अलावा, 230 फीट के सिंगल लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के लिए इक्विपमेंट ले जाने वाले 16 ट्रक नेपाल पहुंच गए हैं. सात और बेली ब्रिज लगाने के लिए इक्विपमेंट जल्द ही सप्लाई किए जाएंगे.
अब तक, कुल 68.5 टन राहत सामग्री, जिसमें ज़रूरी दवाएं, पोर्टेबल जनरेटर सेट, खाने के पैकेट, पानी साफ करने वाली गोलियां और टेक्निकल इक्विपमेंट शामिल हैं, एयरलिफ्ट करके काठमांडू पहुंचाई गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED