Aaj Ka Mausam: 30 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है.
दिल्ली-NCR में भी आज मौसम सुहाना होने के साथ-साथ बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. राजधानी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बादलों और बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है. मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है. लोगों को तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. खासकर पेड़ों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है.
बिहार में भी आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. गया, पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर और मुंगेर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. झारखंड में 30 और 31 अगस्त को मौसम काफी सक्रिय रहने की संभावना है. रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पंजाब के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर सहित कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है.
राजस्थान में भी मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, पाली और जैसलमेर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, हरदा, धार, विदिशा, जबलपुर और उज्जैन सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल सहित कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के भी कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, हावड़ा और जलपाईगुड़ी सहित कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. ओडिशा में भी कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. बलांगीर, भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED