अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई से नाखुश पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़े: SSP को बुलाने की मांग, आत्महत्या की धमकी दी – couple climbs water tank unhappy with police action aligarh latest news in hindi – Jagran

अलीगढ़ के जट्टारी में पुलिस कार्रवाई से नाखुश एक पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी …और पढ़ें
पुलिस कार्रवाई से नाखुश पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़े।
पुलिस कार्रवाई से नाखुश पति-पत्नी जट्टारी में टंकी पर चढ़े
रक्षाबंधन पर मारपीट-छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई की मांग की
थाना प्रभारी के आश्वासन पर दो घंटे बाद टंकी से नीचे उतरे
संवाद सूत्र, जट्टारी (अलीगढ़)। पुलिस कार्रवाई से नाखुश एक पति-पत्नी रविवार सुबह कस्बा स्थित चामड़ मंदिर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों ने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
गांव दुर्गापुर निवासी टीटू पुत्र प्यारेलाल अपनी पत्नी के साथ सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर पहुंचने के बाद दोनों आत्महत्या करने की धमकी देने लगे।
टीटू ने मीडियाकर्मियों से वार्ता में आरोप लगाया कि रक्षाबंधन के दिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां और बहन के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान उनकी ईको कार को भी लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। टीटू के अनुसार, घटना के बाद उसी दिन थाने पहुंचकर छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत की गई थी।
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने मामले में भेदभाव करते हुए आरोपित युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर दोनों पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गए।
काफी देर तक समझाने के प्रयास के बावजूद दोनों नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने पहल करते हुए टंकी पर चढ़कर दोनों से बातचीत की और मोबाइल फोन के माध्यम से थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार से वार्ता कराई। थाना प्रभारी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद दोनों पति-पत्नी पानी की टंकी से नीचे उतर आए।
करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दोनों के नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 27 साल तक चली पशु चोरी की सुनवाई: न वादी आया न गवाह… आगरा कोर्ट ने बरी किया 55 साल का व्यक्ति
यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की चपेट में आए Emraan Hashmi, तबीयत खराब होने की वजह कैंसिल हुआ इवेंट, फैंस से मांगी माफी
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर दो दिन पूर्व ही मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को शांतिभंग में पायबंद किया जा चुका है। अतिरिक्त कार्रवाई की मांग को लेकर पति पत्नी जट्टारी कस्बा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे लेकिन समझा बुझाकर उन्हें नीचे उतार लिया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News