अंकित बालियान हत्याकांड: पिता का आक्रोश, बोले – इंसाफ नहीं मिला तो खुद लेंगे बदला – Jagran

अंकित बालियान की सरेराह हत्या के बाद शामली में परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। पिता ने पुलिस-प्रशासन …और पढ़ें
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के पिता सत्यवीर फौजी के साथ उनके आवास पर मौजूद सांसद हरेंद्र मलिक। सौ:स्वयं
पिता ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल।
इंसाफ न मिलने पर खुद बदला लेने की दी धमकी।
बदमाशों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, शामली। अंकित बालियान की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में स्वजन का गुस्सा और ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। घटना के बाद अंकित के पिता सत्यवीर फौजी ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि एसपी ने मामले का राजफाश करने के लिए चार दिन का समय मांगा था, लेकिन वे पांचवां दिन भी देने को तैयार हैं।
आक्रोशित लहजे में कहा कि जब उनके बेटे की जान गई है और गोलियों से भूना गया है, तो इंसाफ न मिलने पर वे खुद अपने स्तर पर बदला लेंगे। वह बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पिता सत्यवीर फौजी ने कहा कि मुख्यमंत्री का दावा था कि एक चौराहे पर अपराध करने वाले को दूसरे चौराहे पर ढेर कर दिया जाएगा, लेकिन इस घटना में बदमाशों ने बेखौफ होकर 20 से अधिक चौराहे पार कर लिए। कोतवाली के पास घटना को अंजाम दिया गया और आरोपित आसानी से हरियाणा सीमा में चले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अब पुलिस का बुलडोजर कहां है, और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा। कहा कि क्या अब केवल पुलिस बाइकों के चालान करने के लिए रह गई है। बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए कैसे फरार हो गए।
अंकित के पिता ने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। पुलिस चाहे तो बदमाशों के घर बुलडोजर की कार्रवाई करे, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। सिर्फ चार दिन तक पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस से भरोसा उठ जाएगा और कार्रवाई हम खुद करेंगे। हमारा तो सब कुछ चला गया। अब हमें अपनी जान की परवाह नहीं।
वहीं, अंकित बालियान के भाई राजीव ने कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यही रामराज्य है, जहां बेखौफ अपराधी सरेआम हत्या करके निकल जाते हैं और पुलिस लाचार बनी रहती है।
पुलिस क्या ही इंसाफ दिलाएगी। पहले भी म्हारे परिवार में दादी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आज तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस यदि भाई के आरोपितों का एनकाउंटर नहीं करती तो हम बदला लेना जानते हैं। खुद इंसाफ करा लेंगे। दूसरी ओर, घटनास्थल के आसपास दहशत का माहौल ऐसा है कि अगले दिन भी बाजार की दुकानें नहीं खुल सकी। घटना के वक्त बदमाशों का गमछा और एक हेलमेट दुकान के पास ही गिर गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- ’48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड’, अंकित बालियान की पत्नी की धमकी
यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार
पास में कोचिंग सेंटर चलाने वाले अजय कुमार और किराना व्यापारी अक्षय गर्ग समेत आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वे बुरी तरह खौफजदा हैं। अक्षय गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उनकी दुकान के ठीक पास बाइक रोकी थी और उतरते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस वक्त दुकान पर तीन लोग मौजूद थे, जो गोलियों की गूंज सुनते ही जान बचाकर भागे और दुकान बंद कर घर लौट गए। अब आलम यह है कि व्यापारी अपनी दुकानें खोलने से भी कतरा रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भय का सन्नाटा पसरा हुआ है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News