Feedback
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी का बहाव तेज होने के बाद रसुवा, नुवाकोट समेत धादिंग के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. इन खबरों के अलावा, जो रूट घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें
चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पद छूट गया, लेकिन सपना…’
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 13 सालों की सेवा के बाद वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने अपने इन 13 सालों के सफर को अविस्मरणीय बताया है. उन्होंने बताया कि साधारण परिवेश में रहते हुए उन्होंने हमेशा सफल और अच्छे जीवन का सपना देखा था.
श्रीलंका दौरे से लौटते ही एक्शन में टीम इंडिया, ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा समेत इन सितारों का हुआ फिटनेस टेस्ट
श्रीलंका दौरे से लौटते ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए, जहां नए सीजन की शुरुआत से पहले उनका अनिवार्य फिटनेस टेस्ट हुआ. इन खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं. उनके साथ श्रेयस अय्यर भी फिटनेस असेसमेंट के लिए सीओई पहुंचे.
मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा लौटाएगी बंगाल सरकार, 33 हजार फैंस को मिलेगा रिफंड
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने साल 2025 में लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने घोषणा की है कि युवा भारती स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने वाले कुल 33 हजार फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे. दरअसल, बीते साल 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचे थे.
भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर, नेपाल में नई आपदा की आहट!
नेपाल में भोटेकोशी नदी का बहाव तेज होने के बाद रसुवा, नुवाकोट समेत धादिंग के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. राहत की बात है कि अभी किसी बड़ी बाढ़ का खतरा नहीं है. वहीं एक सुरंग में फंसे करीब 600 लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. इस बीच भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री की चौथी खेप नेपाल रवाना कर दी है.
‘एकता और विविधता भारत के डीएनए में है’, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ में पहुंचे. इस दौरान अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि भारत दुनिया को ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने के लिए है. उन्होंने कहा, हम सभी एक हैं और विविधता इस एकता को और समृद्ध बनाती है. इसलिए विविधता का जश्न मनाना, उसका सम्मान करना और उसे स्वीकार करना जरूरी है.
दिल्ली का मौसम इस अगस्त बदला-बदला… 59% ज्यादा बारिश के बावजूद उमस और रातें गरम, AQI 3 साल के उच्चतम स्तर पर
दिल्ली में इस साल अगस्त में बारिश ने सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा रिकॉर्ड बनाया. अगस्त के पहले हफ्ते में 15 साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई और 25 अगस्त को एक दिन में सबसे भारी बारिश दर्ज हुई. इतनी बारिश के बावजूद दिन और रात दोनों समय तापमान ऊंचा बना रहा. साथ ही हवा की गुणवत्ता भी तीन साल में सबसे खराब औसत स्तर पर पहुंच गई.
जो रूट ने रच दिया नया इतिहास… घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज, रिकी पोटिंग का ‘महारिकॉर्ड’ ध्वस्त
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. अब इंग्लैंड में रूट के नाम 7594 टेस्ट रन हैं, जबकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर 7216 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू