—विज्ञापन—
Kaalchakra Today 15 May 2026: विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का खास महत्व है, जो कि हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस बार 16 मई 2026 की सुबह 5 बजकर 11 मिनट से ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 17 मई 2026 की सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में कल 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है.
आज 15 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको वट सावित्री व्रत के महत्व और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु जी, डालियों और पत्तियों में शिव जी का निवास स्थान है, जबकि पूरे वट के पेड़ में माता सावित्री या मां सरस्वती का वास होता है. मान्यता है कि वट के पेड़ की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वट के पेड़ को ज्ञान और निर्माण का प्रतीक माना जाता है. बता दें कि भगवान बुद्ध को वट के पेड़ के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था. इसके अलावा ये पेड़ हवा को शुद्ध करने में भी सहायक होता है.
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग
यदि आप वट सावित्री व्रत के बारे में और विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.
📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in
🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?
निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.
📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in
🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in