अलीगंज, बारावफात के मौके पर निकाली गई झांकी में भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब कर दिया। झांकी का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। वीडियो पुलिस-प्रशासन के पास पहुंचा। जिसके बाद कार्यक्रम आयोजक को बुलाकर जबाव मांगा। सीओ के अनुसार आयोजक ने माफी मांगी है और गलती स्वीकार करते हुए भविष्य ऐसा नहीं होने की बात कही है। दो दिन पहले अलीगंज में बारावफात के दौरान विभिन्न झांकियां निकाली गई थीं। इसी दौरान एक झांकी में प्रदर्शित भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाई नहीं दिया। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और पुलिस ने आयोजकों से जवाब मांगा। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक शहजाद उर्फ रिहान को नोटिस देकर बुलाया। आयोजक ने पुलिस के सामने पूरे मामले को लेकर माफी मांगी। उसने बताया कि गलती से गलत नक्शा बन गया। आयोजक ने लिखित में पुलिस को दिया है जिसमें माफी मांगी है। सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आयोजक को बुलाया गया था। आयोजक ने पूरे मामले में माफी मांगते हुए इसे गलती बताया है। उसका किसी को कष्ट पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play