राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से तीन दिवसीय अभियान खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के अंतिम दिन मूव संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं, खेल प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल राइड, वॉकथॉनर, रन एंड राइड, शामिल होकर फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ भी दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेन समन्वयक रिंकू कुमारी, संतोष कुमार, लक्ष्मण मुर्मू (फुटबॉल कोच), राज संचु, अभिमन्यु, खुशबू, सुजाता ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।
पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।
विशेषज्ञता
– ग्राउंड रिपोर्टिंग
– ऑफबीट खबरें
– स्पोर्ट्स और फिल्में
– झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
– सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play