देवरिया, निज संवाददाता। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर तोडफोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।गांव की रहने वाली एक किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि 24 अगस्त की शाम चार बजे घर पर कोई सदस्य नहीं था। इस बीच गांव का एक युवक घर में घुस गया और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। इस दौरान किशोरी अपना बचाव करते हुए कमरे में चली गई और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे पेटी-बाक्स व अन्य सामान भी तोड़ दिया। धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play