भारतीय बाजार में भले ही होंडा, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अभी काफी पीछे हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कंपनी बेहतर परफॉर्म कर रही है। साथ ही, वो अपना पोर्टफोलियो भी लगातार अपडेट कर रही है। दरअसल, कंपनी ने थाईलैंड और वियतनाम में UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। अब इसे भारत में भी पेटेंट कराया गया है, जिससे इसके लॉन्च की अटकलें तेज हो गई हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है, इसलिए होंडा इस मार्केट के लिए अपने कई स्कूटर और मोटरसाइकिल पेटेंट करा रही है।
इनमें से सभी लॉन्च नहीं होंगे, क्योंकि ये ज्यादातर IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) प्रोटेक्शन के तरीके हैं। कंपनी का इन्हें लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है। ऐसा ही एक टू-व्हीलर होंडा UC3 है, जो भारत में लॉन्च हो भी सकता है और नहीं भी। फिलहाल, होंडा UC3 को थाईलैंड और वियतनाम में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में सब्सिडी से पहले UC3 की कीमत THB 142,600 है, जो भारतीय रुपए में लगभग 4.1 लाख रुपए होती है। सब्सिडी के साथ, कीमत घटकर THB 132,600 (3.82 लाख रुपए) हो जाएगी।
वियतनाम के लिए होंडा अभी CBU रूट से UC3 इम्पोर्ट कर रही है, लेकिन जल्द ही CKD ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। एक्टिवा ई के उलट, होंडा UC3 में फिक्स्ड बैटरी आती है और यह LFP बैटरी केमिस्ट्री वाली होंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। होंडा UC3 का डिजाइन काफी दिलचस्प है। सामने से यह मैक्सी-स्कूटर जैसा दिखता है, जबकि साइड बॉडी पैनल, सीट के आकार और पिछले हिस्से के डिजाइन से यह नियो-रेट्रो स्कूटर जैसा लगता है।
इसके सामने तीन-पीस वाला LED DRL सेटअप है जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करेगा। LED हेडलाइट्स ठीक DRLs के नीचे लगी हैं और काफी स्लीक और अलग दिखती हैं। DRLs के ऊपर एक विंडशील्ड है और यहीं पर चार्जिंग फ्लैप भी दिया गया है। इसमें एक कॉम्प्लेक्स सीट डिजाइन के साथ-साथ पीछे LED टेललाइट और इंडिकेटर सेटअप भी है, जो सामने वाले हिस्से की तरह फ्लैट नहीं है।
फीचर्स की बात करें तो, इसमें बाई-कलर हेडलाइट्स, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, सीट के नीचे 26 लीटर का स्टोरेज, तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें इकोन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, रिवर्स असिस्ट फीचर, एडेप्टिव रीजेनरेशन, कीलेस गो के साथ स्मार्ट की, टाइप-C पोर्ट और बहुत कुछ मिलता है।
होंडा UC3 में 3.2 kWh की बैटरी लगी है, जो 1500 से ज्यादा चार्ज साइकल तक दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है। इसकी रेंज 122Km है और होंडा का दावा है कि 8 bhp की मोटर और 80 km/h की टॉप स्पीड के साथ यह 160cc वाले स्कूटर जैसी परफॉर्मेंस देती है। यह स्कूटर 12-इंच के व्हील पर चलता है। इसमें ABS के बजाय CBS दिया गया है। चार्जिंग स्पीड 1200W तक हो सकती है। इसके दो कलर ऑप्शन हैं पर्ल सफायर व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक दिए हैं।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play