नन्ही बहन को पीठ पर उठाए चलता रहा बच्चा, नेपाल का ये वीडियो लोगों को झकझोर रहा है – AajTak

Feedback
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने हजारों लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया. कोई बेघर हुआ. किसी ने अपने को खो दिया. कोई बीवी को खो दिया. किसी के माता-पिता. बहुत सारे बच्चे अपने मां बाप. इस तबाही के जैसे जैसे वीडियो सामने आ रहे हैं लोगो को झकझोर रहे हैं.
ऐसा ही एक वीडियो इस बीच वायरल हो रहा है. ये वीडियो देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ रहे हैं. वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी नन्ही बहन को पीठ पर उठाए हुए दिखाई दे रहा है. बच्चे के चेहरे और शरीर पर खरोंच और चोट के निशान नजर आ रहे हैं. दोनों बच्चे एक पहाड़ी इलाके के कच्चे रास्ते से गुजरते दिखाई देते हैं.
करीब 26 सेकंड के इस वीडियो को 30 अगस्त को X पर कई लोगों ने शेयर किया. कई पोस्ट में इसे नेपाल की बाढ़ से जुड़ा बताते हुए दावा किया गया कि छोटा बच्चा अपनी बहन की देखभाल करते हुए अपने माता-पिता को तलाश रहा है.  वीडियो सामने आने के बाद इसे हजारों लोगों ने शेयर किया और बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आईं.
यह भी पढ़ें: पीछे मलबे का सैलाब, आगे बच्चों को लेकर दौड़ती मां… नेपाल का दहलाने वाला Video
पीठ पर बहन, चेहरे पर चोट के निशान
वीडियो में दिख रहा बच्चा उम्र में काफी छोटा नजर आता है. इसके बावजूद वह अपनी नन्ही बहन को पीठ पर उठाकर आगे बढ़ता दिखाई देता है. उसके चेहरे पर थकान और परेशानी साफ नजर आती है. छोटी बच्ची भी उसके साथ है और भाई उसे संभालते हुए आगे बढ़ रहा है. वीडियो में आसपास हरियाली, खेत, मिट्टी का रास्ता और ग्रामीण इलाका दिखाई देता है.
देखें पोस्ट
Heartbreaking Visual from Nepal 💔

Little boy caring his younger sister 🥹 and finding their parents 😭.

Look at the pain and scratches on their faces. 💔💔💔 pic.twitter.com/oREDLzii6g

‘बच्चे को खुद किसी के सहारे की जरूरत है’
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात पर गया कि जिस उम्र में इस बच्चे को खुद किसी बड़े की जरूरत होनी चाहिए, उसी उम्र में वह अपनी छोटी बहन को संभालता नजर आ रहा है.
X पर लोगों ने इस दृश्य को बेहद दर्दनाक बताया. कई यूजर्स ने बच्चों की सलामती की दुआ की और उम्मीद जताई कि वे जल्द अपने परिवार से मिल जाएं. कुछ लोगों ने इस दृश्य की तुलना जापानी फिल्म ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ में दिखाए गए भाई-बहन के रिश्ते से भी की.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News