गंगा-सरयू के साथ ही टोंस में भी उफान – Hindustan

बलिया। जिले में गंगा-सरयू के साथ ही टोंस नदी भी उफान पर है। फिलहाल तीनों नदियां बढ़ाव पर हैं। दोपहर बाद सरयू भी खतरा बिंदु को पार कर गयी है। जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 58.880 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव हो रहा है। नदी यहां अपने खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 1.27 मीटर तथा मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर से 27 सेमी ऊपर बह रही है। आगे भी इसमें बढ़ाव होने की संभावना है। उधर, इसी समय डीएसपी हेड पर सरयू नदी का जल स्तर 64.020 मीटर दर्ज किया गया।
इसका खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। जलस्तर में करीब एक सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है। वहीं सुबह आठ बजे पिपरा घाट गेज पर टोंस का जल स्तर बढ़ाव के साथ 59.90 मीटर दर्ज किया गया। इसका खतरा बिंदु 60 मीटर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News