—विज्ञापन—
Entertainment News: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam The Conclusion का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जो खुद अजय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सही या गलत, जो भी हो, मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं. Drishyam The Conclusion सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर से.
करणवीर बोहरा का जन्मदिन
टीवी और फिल्म एक्टर करणवीर बोहरा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था. उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay), ”दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’ और ‘कुबूल है’ में काम किया है.
‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 37.65 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 26.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के दूसरे दिन शोज 22,629 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 165.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 190.10 करोड़ का कारोबार किया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ के अवाला एक और फिल्म है, जो शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी ने अपने बजट से 500 प्रतिशत ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और दर्शकों का ध्यान खींचा है. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहला का 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के कारण 77 साल की उम्र में निधन हो गया था.
https://www.instagram.com/reel/Dcof4r5ixg1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार यानी 25 अगस्त 2026 को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. उनकी उम्र 77 साल की थी. वहीं आज यानी 29 अगस्त को प्रेयर मीट रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/reel/DcoFfoATusr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. समय एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के नए एपिसोड को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी को लेकर विवाद गरमा गया है. पढ़िए पूरी खबर…
निर्देशन कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हो गया था. आज उनके आवास पर प्रेयर मीट रखा गया है, जहां बॉलीवुड एकटर अनिल कपूर पहुंचे हैं. देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DcoNDFPzvP1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ बीते दिन यानी 28 अगस्त को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है और यह मूवी ओटीटी पर आते ही छा गई है. इस मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. पढ़िए पूरी खबर…
अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली इंफ्लुएंसर चेल्लो मेमे ने ‘इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2’ में नजर आई, जहां उन्होंने शो के होस्ट समय रैना का ही काफी मजाक उड़ाया है. जिसके बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DclpTD1o6dw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==
साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. लेकिन यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं दर्शकों की कमी का फायदा ‘द ओडिसी’ को होता हुआ दिख रहा है. पढ़िए पूरी खबर…
‘रेस 4’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रेस फ्रेंचाइजी की इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के शामिल होने की बात चल रही है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनी है और उन्हें काफी पसंद भी आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले है. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/Dcm-heHTo2N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. दर्शक भी इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है. दरअसल, उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. पढ़िए पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही है. साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर ‘महाक्लैश’ देखने को मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…
रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राखी के त्योहार के खूबसूरत पल शेयर किए हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रवीना ने लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है.
https://www.instagram.com/p/DcnX9HLDi-B/?img_index=1
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा? पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद अब मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी का दावा किया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला… पढ़ें पूरी खबर…
करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में करीना डीसीपी अंजूनी कोहली के किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/p/DcnTrUoiPEn/?img_index=1
आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर आई एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो टॉप पांच से निकलने का नाम ही नहीं ले रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का हालिया लुक सुर्खियों में है. फैंस और यूजर्स भाईजान के नए लुक को लेकर कयास लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो तुरंत देख डालिए. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर…
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam The Conclusion का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जो खुद अजय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सही या गलत, जो भी हो, मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं. Drishyam The Conclusion सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर से.
https://www.instagram.com/p/Dcm-heHTo2N/
साउथ के पॉपुलर एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी आज 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ टिकट खिड़की पर लगातार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि अब फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर…
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि रक्षाबंधन, कपूर स्टाइल.
https://www.instagram.com/p/DclvLNhktD3/?img_index=1
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रक्षाबंधन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके बच्चे राखी के त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Dcls3KJDXTC/?img_index=1
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई लगातार गिर रही है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई है. आइए जानते हैं इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर…
बीते साल यानी जनवरी 2025 में एक शख्स ने सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने सैफ पर चाकू से हमला भी किया था. अब इस मामले में नया अपडेट आया है. दरअसल, सैफ को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी शख्स ने अपना अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताई है. साथ ही अदालत ने अब इस मामले पर अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है.
सलमान खान ने अपनी बहनों से राखी बंधवाने के बाद पैप्स के सामने उसे दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. देखें तस्वीरें.
https://www.instagram.com/p/DclMu8nkzkQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी, वहीं अब MNS के सदस्यों ने आरोपी को ढूंढ निकाला है और उसका फोन नंबर के साथ एक्ट्रेस को माफी की चिठ्ठी भी भेजी है. पढ़िए पूरी खबर…
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होने वाली है. यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in