Badshah and Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने अलग होने की घोषणा की है. इससे उनके रिश्ते को लेकर हफ़्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया. यह घोषणा उनकी शादी के महज़ पांच महीने बाद की गई है. इस पूर्व कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर यह स्टेटमेंट शेयर किया और मार्च में एक निजी समारोह में शादी करने की खबरों के कुछ महीनों बाद अपने अलग होने की पुष्टि की है.
मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया
सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोमवार को अपने अलग होने की घोषणा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करके इस खबर की पुष्टि की है और स्टेटमेंट में कहा गया, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र स्टेटमेंट होगा. हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाज़े न लगाए जाएं.’
हर तूफ़ान एक सबक है
जुलाई में सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की शादी में मुश्किलों को लेकर अटकलें शुरू हो गईं थी और उस महीने, ईशा ने अपनी और बादशाह की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “हर तूफ़ान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है,” और साथ में दिल टूटने और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाएय इस रहस्यमयी मैसेज से जल्द ही उनके रिश्ते में मुश्किलों को लेकर अटकलें शुरू हो गईं थी.
पहले पत्नी से है एक बेटी
हाल ही में, ईशा की माँ पूनम रिखी ने भी कर्मा से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए, जिससे इन अफ़वाहों को और हवा मिली थी और उनके अलग होने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ऐसी खबरें हैं कि ईशा ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट हो सकती हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे. बादशाह की शादी पहले जैस्मीन मसीह से हुई थी. दोनों अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक हो गया और उनकी एक बेटी है, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह, जिसका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं….शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED