‘झूठ की गूंज’, नई रील में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- कुछ लोग निराशा के अंधकार में – Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई रील इंस्टाग्राम पर शेयर करके 7.8 प्रतिशत विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नकारात्मकता और झूठ फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बीच देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं। वे झूठ की गूंज फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। बीते दिनों पुणे में ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों में झड़प हो गई थी। इसके बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम होना है। यहां कार्यक्रम स्थल को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। मध्यप्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए नगर निगम के अधीन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है, जबकि शहरी निकाय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश का हवाला देकर मंजूरी प्रदान करने में असमर्थता जता रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में देश के सभी 140 करोड़ लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। जब दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है तो भारत विकास कर रहा है और इन सारी बाधाओं को पार कर रहा है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि ऐसे समय हमें हमें लोकल फॉर वोकल होने और स्वदेशी पर भरोसा करने की जरूरत है। आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास करना है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरूरी ना हो तो विदेश यात्रा ना करें। शादी विदेश में ना करें और सोना ना खरीदें। बता दें कि ईरान अमेरिका युद्ध के बीच पहले भी पीएम मोदी सोना ना खरीदने की अपील कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए हमें पुरुषार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीति और नीयत दोनों साफ है। ऐसे में सभी को मिलकर देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News