जयपुर से मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट्स: अब रोज मिलेंगी 8 उड़ानें; इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी बदला नियम – Dainik Bhaskar

जयपुर से मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से बड़ी राहत शुरू हो गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई रूट पर तीन नई फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। अभी तक इस रूट पर 5 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था।
नई फ्लाइट्स शुरू होने से खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और मुंबई से जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग समय पर फ्लाइट का विकल्प मिलेगा। इनमें देर रात, सुबह और शाम की फ्लाइट शामिल हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-413 मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान फ्लाइट AI-414 के रूप में सुबह 6 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगा।
इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1280/1247 भी इस रूट पर शुरू हो रही है। यह फ्लाइट सुबह 8 बजे मुंबई से जयपुर पहुंचेगी और करीब 8:35 बजे जयपुर से वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
तीसरी नई सेवा एयर इंडिया की AI-621/622 होगी। फ्लाइट AI-621 मुंबई से शाम 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट AI-622 शाम 7:40 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी।
इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव
1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यात्री अब अपने मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर भी इमिग्रेशन क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत फिजिकल बोर्डिंग पास भी पूरी तरह मान्य रहेगा, लेकिन उस पर इमिग्रेशन की स्टाम्पिंग नहीं की जाएगी। FTI-TTP सुविधा से जुड़े यात्रियों को ई-गेट्स पर भी ई-बोर्डिंग पास के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।
इस नए डिजिटल सिस्टम के लागू होने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कम कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा और इमिग्रेशन क्लियरेंस को अधिक आसान और डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। अब एक तरफ जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ी है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 1 सितंबर से यात्रा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव शुरू हो गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News