भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों तो ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। हुंडई इंडिया ने अगस्त, 2026 के महीने में भारतीय मार्केट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने बीते महीने देश में कुल 54,396 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान हुंडई की कार बिक्री में सालाना आधार पर 23.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 44,010 यूनिट्स था। जबकि एक्सपोर्ट को मिलाकर हुंडई की कुल बिक्री 8.8 पर्सेंट बढ़कर 65,796 यूनिट्स पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में आया यह डबल-डिजिट का उछाल हुंडई के प्रदर्शन की सबसे बड़ी हाइलाइट बनकर उभरा है। कंपनी का मानना है कि उसके अलग-अलग सेगमेंट में फैले मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बदौलत ही उसे यह शानदार कामयाबी मिली है। इस पूरे लाइन-अप में कंपनी की सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा लगातार बिक्री की अगुवाई कर रही है और ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
कंपनी आने वाले समय में मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए मॉडल्स लाने की तैयारी में है। क्रेटा का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल साल 2027 में बड़े बदलावों के साथ दस्तक देने वाला है। जबकि वेन्यू को हाल ही में एक नया अवतार मिला है। इसके अलावा, हुंडई इस चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से लोकल पार्ट्स पर आधारित होगी और इससे कंपनी को भारी बिक्री की उम्मीद है।
एक तरफ जहां घरेलू मार्केट में हुंडई का प्रदर्शन दमदार रहा। वहीं, दूसरी तरफ उसके एक्सपोर्ट कारोबार पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। अगस्त के महीने में कंपनी ने कुल 11,400 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया। कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात की वजह से लॉजिस्टिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे विदेशों में गाड़ियां भेजने की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, हुंडई को उम्मीद है कि हालात सुधरते ही एक्सपोर्ट में फिर से तेजी आएगी।
हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने इस प्रदर्शन पर खुशी जताया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) में कंपनी की घरेलू बिक्री में 12.6 पर्सेंट की मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि अगस्त की रिकॉर्ड बिक्री ग्राहकों के बीच हुंडई गाड़ियों की पॉपुलैरिटी को दर्शाती है। कंपनी ने 2030 तक पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में कई नए मॉडल्स और अपडेट्स पेश करने का रोडमैप तैयार किया है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play