Feedback
दिल्ली में गरीबों के लिए आवंटित चावल में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि करीब 5 करोड़ किलो चावल की चोरी हुई है और इस मामले में CBI ने FIR दर्ज की है. उन्होंने मांग की कि CBI दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की भूमिका की भी जांच करे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि CBI की FIR में गरीबों के लिए निर्धारित चावल की कथित लूट का मामला सामने आया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जो लोग गरीबों के हिस्से का चावल लूटते हैं, क्या वे राक्षस नहीं हैं?”
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू