Chaibasa News: गुवा। स्थानीय रोजगार, खदान प्रभावित गांवों के विकास और पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर सेल गुवा की रांजाबुरु खदान में 10 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन मंगलवार को 22 दिनों बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया। जगन्नाथपुर के एसडीओ अरुण उरांव और नोवामुंडी के बीडीओ पप्पू रजक ने आंदोलन स्थल पहुंचकर ग्रामीणों से सकारात्मक वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया गया।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में मां सरला ठेका कंपनी के साथ हुए लिखित समझौते का अनुपालन, 18 प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार तथा रैक लोडिंग व ट्रांसपोर्टिंग समेत अन्य कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी शामिल है।मुखिया राजू सांडिल ने बताया कि प्रशासन के आग्रह पर आंदोलन स्थगित किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का समय दिया है। इस दौरान उपायुक्त और सेल प्रबंधन के साथ वार्ता कराने का आश्वासन मिला है।
वार्ता में खदान से निकलने वाले कथित लाल पानी से प्रभावित गांवों, CSR गांवों में शिक्षकों की कमी, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया गया। एसडीओ ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति देखने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 5 अक्टूबर के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play