Total Tv
totaltv.in
धर्म डेस्क: भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य माना जाता है और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से करने की परंपरा है। हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। साल 2026 में यह पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और गणेशोत्सव की शुरुआत होगी।Ganesh Chaturthi 2026
पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 की सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को ही मनाया जाएगा। गणपति स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न का समय विशेष शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार गणपति को अलग-अलग अवधि के लिए घर में विराजमान करते हैं। कहीं डेढ़ दिन, तो कहीं तीन, पांच, सात या दस दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान भगवान गणेश को मोदक और लड्डू का भोग लगाने के साथ आरती और विशेष पूजा की जाती है। सार्वजनिक पंडालों में भी इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला चलता है।Ganesh Chaturthi 2026
दस दिवसीय गणेशोत्सव का पारंपरिक समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को पड़ेगी। इसी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। हालांकि, जिन
परिवारों में कम दिनों के लिए गणपति स्थापना की परंपरा है, वहां विसर्जन इससे पहले भी किया जा सकता है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु अगले वर्ष गणपति बप्पा के दोबारा आगमन की कामना के साथ उन्हें विदाई देते हैं।Ganesh Chaturthi 2026
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us