मुख्य बातें
Religare Enterprises Share Rise: दिग्गज निवेशक आशीष धवन की ओर से रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) में लगातार दो कारोबारी सत्रों में करीब 35 लाख शेयर खरीदने की खबर के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) का शेयर करीब 4.5% चढ़कर ₹254 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। इस तेजी के साथ शेयर ने केवल दो कारोबारी सत्रों में करीब 9% का उछाल दर्ज किया है। NSE के बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक, आशीष धवन ने 28 अगस्त को कंपनी के 18 लाख शेयर औसतन ₹232 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। इसके बाद 31 अगस्त को उन्होंने फिर 16.98 लाख शेयरों की खरीदारी की, जिसके लिए औसत कीमत करीब ₹237 प्रति शेयर रही, यानी दोनों कारोबारी सत्रों में उन्होंने कुल करीब 34.98 लाख शेयर अपने पोर्टफोलियो में जोड़े।
पहले उपलब्ध शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, आशीष धवन के पास रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) में पहले से करीब 5.24% हिस्सेदारी थी। ऐसे में लगातार दो सत्रों में इतनी बड़ी खरीदारी ने बाजार में निवेशकों का ध्यान खींचा है। ट्रेंडलाइन (Trendlyne) के अनुसार, आशीष धवन के कुल शेयर बाजार पोर्टफोलियो की वैल्यू ₹2,500 करोड़ से ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उनके पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव भी देखने को मिले। माना जा रहा है कि उन्होंने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) से अपनी हिस्सेदारी निकाल ली, जबकि IIFL फाइनेंस और ब्लूस्प्रिंग इंटरप्राइसेस में हिस्सेदारी मामूली बढ़ाई।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) के हालिया तिमाही नतीजे भी कंपनी के कारोबार में सुधार की तस्वीर दिखाते हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड टोटल इनकम वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹2,358.43 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹1,876.25 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT यानी टैक्स के बाद मुनाफा ₹46.98 करोड़ के घाटे में रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹8.12 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।
कंपनी के अलग-अलग कारोबारों की बात करें तो केयर हेल्थ इंश्योरेंस (Care Health Insurance) ने अच्छा प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (Gross Written Premium) सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹3,247 करोड़ हो गया। वहीं, उसका प्री-टैक्स प्रॉफिट 59% बढ़कर ₹163 करोड़ रहा। रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) की कुल आय 7% बढ़कर ₹99.5 करोड़ और PAT 65% बढ़कर ₹7.5 करोड़ हो गया। रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) की कुल आय ₹14.4 करोड़ रही, जबकि PAT ₹15.1 करोड़ दर्ज किया गया, जिसे मजबूत रिकवरी से मदद मिली।
कंपनी के मुताबिक, पहली तिमाही में उसका फोकस तेजी से सुर्खियां बटोरने के बजाय कारोबार की मजबूत नींव तैयार करने पर रहा। मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रुप के अलग-अलग कारोबारों में पूंजी लगाई गई है, नेतृत्व ढांचा पूरा किया गया है और कॉरपोरेट गवर्नेंस को संस्थागत स्तर तक मजबूत किया गया है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि आशीष धवन की लगातार खरीदारी और कंपनी के कारोबार में सुधार आने वाले समय में रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) के शेयर को कितनी मजबूती देते हैं। हालांकि, केवल किसी बड़े निवेशक की खरीदारी को देखकर शेयर में निवेश करना उचित नहीं है; निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन और जोखिमों का भी आकलन करना जरूरी है।
सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play