Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके ऊपर बैठे मजदूर की ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा 25 अगस्त दोपहर में टीला मोड़ से भोपुरा की ओर जाते समय हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोपुरा की कुटी कॉलोनी स्थित एकता विहार निवासी अंजू रानी ने बताया कि उनके पति राजवीर ट्रैक्टर पर लेबर का काम करते थे। 25 अगस्त को वह काम पर गए थे। वहां ट्रैक्टर पर ईंटे लादकर भोपुरा की ओर जा रहे थे। लोनी-भोपुरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही से पलट गई। उसमें भरी ईंटों के नीचे दबने से राजवीर की मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक उनके पति को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर, ईंट और अन्य मजदूरों को लेकर चला गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हादसे के बारे में बताया। पति के अंतिम संस्कार के बाद 31 अगस्त को उन्होंने शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play