Vivo ने भारत में अपना एक और तगड़ा मिड बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन T5 सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ने इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Vivo T5 को लॉन्च किया है। इस फोन में 7050mAh की बैटरी और 50MP AI डुअल कैमरा दिया गया है।
वीवो का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 39,999 रुपये, 44,999 रुपये और 49,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Royal Bronze और Silver Green में आता है।
Vivo T5 5G की पहली सेल 9 सितंबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के Vivo T5x की कीमत में एक बार फिर से 4,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है।
वीवो के इस नए लॉन्च हुए फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। वीवो ने अपने इस मिड बजट फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo T5 में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ ही, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें – Poco F9 Ultra, Poco F9 Pro ग्लोबली हुए लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 8050mAh बैटरी
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.