लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला सेशेल्स की नेशनल असेंबली का प्रतिनिधिमंडल, Global South के मुद्दों पर चर्चा – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सेशेल्स की नेशनल असेंबली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं, तकनीक और जनसंपर्क से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बिरला ने सेशेल्स की पहली महिला स्पीकर अज़ारेल अर्नेस्टा के लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।
50 साल के राजनयिक रिश्तों का जिक्र
बैठक के दौरान ओम बिरला ने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने और सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सेशेल्स यात्रा और वहां संसद में उनके संबोधन से दोनों देशों के संबंधों को मिली नई गति पर भी संतोष जताया। बिरला ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत सहयोग की साझा विरासत है। उन्होंने दोनों देशों की संसदों के बीच संपर्क और अनुभवों के आदान-प्रदान को और बढ़ाने पर जोर दिया।
Read Also: बेल्जियम के पीएम बार्ट डि वेवर की तीन दिवसीय भारत यात्रा आज से, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात
भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे सेशेल्स के सांसद
लोकसभा अध्यक्ष ने सेशेल्स के सांसदों को भारतीय संसद का दौरा करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने भारतीय संसदीय व्यवस्था, समिति प्रणाली और संसद पुस्तकालय के बारे में जानकारी साझा करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही PRIDE के माध्यम से संसदीय क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भारत के अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करने की बात कही। बैठक में भारतीय संसद में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। बिरला ने डिजिटल पार्लियामेंट, नवाचार और Artificial Intelligence (AI) के जरिए संसदीय कामकाज में आए बदलावों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
Read Also: Ram Mandir Trust: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्य नियुक्त; एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO
स्वास्थ्य से Renewable Energy तक सहयोग पर जोर

दोनों पक्षों ने संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन के जरिए People-to-People Connect मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही स्वास्थ्य, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स को भारत का विश्वसनीय साझेदार बताते हुए ओम बिरला ने Vision MAHASAGAR के संदर्भ में सेशेल्स की भूमिका का उल्लेख किया। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र समेत बहुपक्षीय मंचों पर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने तथा Global South की आवाज को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक को दोनों देशों के संसदीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News