न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टरस्ट्रोक, इंडिया ए खेलेगी न्यूजीलैंड में 3 मुकाबले, शेड्यूल जारी – AajTak

Feedback
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब भारत की नजरें न्यूजीलैंड पर टिकी हुई है. भारत का अगला टेस्ट दौरा न्यूजीलैंड में होना है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस सीरीज में अपना दमखम दिखाना होगा.  
इस बड़ी सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी को ध्यान में रखते हुए सीनियर टीम के साथ-साथ अब इंडिया ए भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन 4-दिवसीय मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया है.
न्यूजीलैंड के कैंटरबरी रीजन में 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच होने वाले ये तीन 4-दिवसीय मुकाबले सीनियर टीम के लिए एक बेहतरीन ड्रेस रिहर्सल साबित होंगे. लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाले इन मैचों के जरिए खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को ढालने का शानदार मौका मिलेगा. 
Focusing on the positives 🙌
Soaking in the Test series win in Sri Lanka 👏
Setting his sights on the future goals 👌

In conversation with #TeamIndia Captain Shubman Gill 👍 – By @mihirlee_58

WATCH 🎥🔽 #SLvIND | @ShubmanGill https://t.co/3iem3dbrM4
खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका
न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों, खासकर स्विंग लेती गेंदों का सामना करना हमेशा विदेशी टीमों के लिए एक कड़ी चुनौती रहा है. ऐसे में सीनियर टीम की मुख्य सीरीज से पहले यह दौरा खिलाड़ियों को वहां के सर्द मौसम और पिच के मिजाज को बारीकी से समझने में मदद करेगा.
इस दौरे को एक परफेक्ट टेस्टिंग ग्राउंड के रूप में देखा जा रहा है, जहां रिजर्व खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का पूरा मौका मिलेगा. यदि मुख्य टीम का कोई अहम खिलाड़ी चोटिल होता है या खराब फॉर्म से जूझता है तो इन 4-दिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे सीनियर टीम में बैकअप के तौर पर शामिल किया जा सकता है.
3️⃣ inns
3️⃣2️⃣8️⃣ runs
1️⃣0️⃣9️⃣.3️⃣3️⃣ average
1️⃣0️⃣0️⃣s – 2

The prolific Devdutt Padikkal is named the Player of the Series 💪 💪 #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/F6LGMsA1V8
बनी रहेगी टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की नजरें
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की नजरें भी इस दौरे पर पैनी रहेंगी. हेगले ओवल जैसी तेज पिचों पर खिलाड़ियों की तकनीक की असली परीक्षा होगी, जिससे चयनकर्ताओं को सीनियर टीम के लिए सही संयोजन तलाशने और भविष्य के विकल्पों को परखने में आसानी होगी
दिलचस्प बात यह है कि जिस वक्त इंडिया ‘ए’ की टीम लाल गेंद से पसीना बहा रही होगी, उसी समय भारत की सीनियर टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी वाइट-बॉल (टी20 और वनडे) सीरीज खेल रही होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर से व्हाइट बॉल टूर्नामेंट शुरू होंगे.   
Sri Lanka’s resilience with the bat ensures that only three wickets fall on the final day. The two teams shake hands after a hard-fought Test, which ends in a draw.#TeamIndia win the series 1-0.

Details – https://t.co/Uh4Xgn8rB5 pic.twitter.com/spxoqmBzct
न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे लंबा इंटरनेशनल शेड्यूल
भारत का यह दौरा (22 अक्टूबर से 1 दिसंबर) न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा इंटरनेशनल शेड्यूल है. इसमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं. भारत 2019 के बाद पहली बार वहां कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है. 
भारतीय ए टीम का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच बर्ट सटक्लिफ ओवल में होना है. इसके बाद 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले पार्क में अगला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं आखिरी मैच 7 नवंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News