बाराचट्टी थाना क्षेत्र में स्थित समेतिक जांच चौकी पर शराब लदा मिनी ट्रक पकड़ा गया। उत्पाद विभाग चेक पोस्ट टीम की कार्रवाई में मंगलवार की रात करीब 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब डीसीएम ट्रक से बरामद की गई। बोरे में बंद शराब को कार्टनों को फोम के नीचे छिपाकर रखी गई थी। 10752 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब झारखंड के धनबाद से हाजीपुर ले जायी जा रही थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। फोम के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 396 कार्टन शराब
उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की सूचना पर चेक पोस्ट की टीम को अलर्ट किया गया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने चेक पोस्ट इलाके में वाहनों की सघन जांच शुरू की। देर रात झारखंड की ओर से आ रही डीसीएम मिनी ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में बोरे और ऊपर से फोम लदे थे। जांच की गई। बोरों में 392 कार्टन अंग्रेजी शराब थी। करीब 40 लाख रुपये की 10752 बोतल शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया। 3528 लीटर शराब के साथ मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के अमोद धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि आधार सत्यापित करने पर धर्मेंद्र कुमार और पता दिल्ली के गुरुनानक नगर का बताया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छापेमारी में निरीक्षक उमेश चंद्र राय, एसआई चंद्रशेखर कुमार, राहुल तिवारी, एएसआई दीपक कुमार,हलेंद्र कुमार व बंटी यादव सहित जवान शामिल रहे。
रविवार को 26 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी
रविवार की रात भी चेक पोस्ट पर लगभग 26 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब लदी गाड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उत्पाद विभाग जांच चौकी की टीम ने 11 328 पीस ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब लदे मिनी ट्रक पकड़ी थी। शराब लदा ट्रक झारखंड से मुजफ्फरपुर जा रहा था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play