नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया, बाइक-मोबाइल भी जब्त – Hindustan

जोगबनी, हि प्र.। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा। युवक के पास से एक बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 180 के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर की गई। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में बाइक से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली। बाइक की सीट के नीचे काली प्लास्टिक में छिपाकर रखा करीब नौ ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला।
गिरफ्तार युवक की पहचान किशन कुमार साह (24), पिता पप्पू साह, निवासी इंद्रा नगर, वार्ड संख्या-9, जोगबनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बथनाहा चौक से नशीले पदार्थ की खेप लेकर नेपाल में दाईकुन नामक व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। वह कैरियर के रूप में काम कर रहा था। बाइक और मोबाइल भी जब्त संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर के साथ एक एंड्रॉयड मोबाइल, मोटरसाइकिल और पहचान के लिए आधार कार्ड भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई में एसएसबी 56वीं वाहिनी के पांच जवान और जोगबनी थाना पुलिस के तीन कर्मी समेत कुल आठ सदस्य शामिल थे। सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसबी और पुलिस की ओर से लगातार संयुक्त गश्त और कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News