Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग और रूस के कोज्मा मिनिन स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में बुधवार को विद्यार्थियों को रूसी भाषा, व्याकरण, उच्चारण और शब्द रचना सीखी। इस दौरान उन्हें रूसी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया। रूस की प्रो. नतालिया ने विद्यार्थियों को रूसी वर्णमाला, व्याकरण और अक्षरों-शब्दों के सही उच्चारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रूसी भाषा में ध्वनियों के उतार-चढ़ाव एवं शब्दों के सही उच्चारण की बारीकियों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। प्रो. नतालिया ने रूस के प्रमुख नगरों में स्थित मंदिरों एवं मस्जिदों की वास्तुकला और उनकी सांस्कृतिक विशेषताओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डॉ. दारया ने विद्यार्थियों को रूसी भाषा के स्वर एवं व्यंजनों के सही उच्चारण और लेखन की विधि से अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रूसी भाषा में अपना नाम लिखना सीखा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play