सीएसआईआर-सीरी में हिंदी पखवाड़ा शुरू – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | पिलानी
सीएसआईआर-सीरी पिलानी में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ. सुचंदन पाल मुख्‍य वैज्ञानिक ने अध्यक्षीय संबोधन देते हुए हिंदी के राजभाषा के रूप में चयन की ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि की चर्चा करते हुए हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्‍होंने सहकर्मियों को संस्थान के वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन नियंत्रक ने भी वैश्विक परिदृश्‍य में हिंदी के बढ़ते प्रभुत्‍व की चर्चा की।
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. विजय चटर्जी वैज्ञानिक-ई ने किया। प्रश्न मंच में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम ने हिंदी के साथ-साथ सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया।
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्‍ठ हिंदी अधिकारी ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान संस्थान में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने तथा दैनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News