पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मेरू में विद्यालय के प्राचार्य अंकिता शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका पल्लवी भारती की उपस्थिति में विद्यालय सभागार में दीप प्रज्वलन कर हिंदी माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम पूरे सितंबर माह तक संचालित होगा। जिसमें
इस शुभारंभ कार्यक्रम में विद्यालय के राजभाषा प्रभारी, प्रकाश कुमार मेहता अपने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारे संवेदना संस्कृति संस्कार और अभिव्यक्ति की पहचान है। वही प्राचार्य अंकिता शर्मा ने कहा कि हिंदी माह मनाने का उद्देश्य केवल हिंदी बोलना, कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित करना ही नहीं है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पल्लवी भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में अंग्रेजी सहित अनेक भाषाएं सीखना आवश्यक है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषाई चेतना से जुड़ी हिंदी को सम्मान देना भी हमारा दायित्व है। विद्यार्थियों की ओर से कक्षा 10वीं “ब” की छात्रा तनीषा कुमारी ने रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता रश्मिरथी को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । इस कार्यक्रम को सफल में प्रधानाध्यापिका, राजभाषा प्रभारी प्रकाश कुमार मेहता, सीसीए प्रभारी भाग्यश्री पाल, प्रियंका कुमारी, डीके पांडेय, आनंद कुमार, कुमार बाल शिव, गणेश कुमार, विभा कुमारी मिश्रा, पीके पांडेय, अभिषेक, पुष्प गौरव, राजेश राणा एवं शांति देवी सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.