अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार – Hindustan

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-7ई के व्यक्ति को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग खातों में 10.23 लाख रुपये भेज दिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित के पास अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास पीड़ित की अश्लील फोटो और वीडियो हैं। इन्हें वायरल न करने के बदले पैसे मांगे गए। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क किया गया। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और गिरफ्तारी की धमकी दी।
डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों, क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 10,23,198 रुपये भेज दिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने दीपक उर्फ दीपु निवासी जीवड़ा, रेवाड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1,42,000 रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी धमकियों से घबराकर पैसे न दें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News