Muzaffarpur News: सुशासन के साथ विकास पर टिकी है जदयू की नींव : निशांत – Hindustan

Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि सुशासन व न्याय के साथ विकास पर जदयू की नींव टिकी हुई है। आप सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेवारी है कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वे गुरुवार को सदातपुर स्थित एक निजी स्कूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को तेज गति से धरातल पर उतारने का कार्य आगे भी जारी रहेगा। 2005 से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया है साथ ही महिला सशक्तीकरण को लेकर भी प्रदेश अभूतपूर्व काम हुआ। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आनेवाले वर्षों में पार्टी निशांत कुमार के नेतृत्व में शिखर पर अपने स्थान को कायम रखेगी। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत संरचनाओं को और अधिक विस्तृत और मजबूत करने की मांग की। कहा कि मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का प्रमुख जिला और तिरहुत प्रमंडल का मुख्यालय है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में अन्य जिलों से भी मरीज आते हैं।

इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री और जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अशोक चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधान पार्षद दिनेश सिंह, मीनापुर विधायक अजय कुमार, गायघाट विधायक कोमल सिंह, सकरा विधायक आदित्य कुमार, अभिषेक झा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, प्रदेश महासचिव रामबाबू सिंह कुशवाहा, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सौरभ कुमार साहेब, मो. जमाल, शब्बीर अहमद, कारी साहू, मनोज कुमार कुशवाहा, रामएकबाल सिंह, संतोष कुमार भास्कर, चंदन ठाकुर, केके प्रशांत, रत्नेश चौधरी, चंदन पांडेय आदि थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News